कोंडागांवछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : नैक्साॅन कार हुयी अनियंत्रित, चार बाईक सबारों को ठोका, आठ हुये अस्पताल में भर्ती

कार सवार उपयंत्री लोकेष पात्र फील्ड से वापस अपने घर कोण्डागांव लौट रहे थे। उन्हे रायपुर रिफर करने की तैयारी चल रही है।

घायल बाइक सवार

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// आज देर सांय फरसगांव से कोण्डागांव आ रही नैक्सान कार हाईवे 30 पर जुगारी कैम्प के सामने अनियंत्रित हो गयी जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही चार बाईकें आ गयी। प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार तीन बाईकों पर दो दो लोग सवार थे एक बाईक पर एक व्यक्ति सवार था। जैसे ही कार अनियंत्रित हुयी सामने जा रही चार बाईकों को अपनी चपेट में ले लिया और कार सडक किनारे खडे पेड से टकरा गयी। कार चालक की पहचान कोण्डागंाव निवासी उपयंत्री लोकेष पात्र के रूप में हुयी है। लोकेष के सिर व आंख में चोट आयी है। उसे कोण्डागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही चार बाईकों पर सवार सात लोगों को भी चोंटें आयी है उन सबको भी अस्पताल दाखिल किया गया है। आठों लोगों को भर्ती कराया गया है। अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी भी जनहानि की खबर नही है। उपयंत्री बडे डोंगर से अपनी डयूटी करके वापस घर कोण्डागांव आ रहा था। बाईक सावारों के बारे में इतनी खबर मिल सकी है कि चार में से तीन बाईक सवार कोण्डागांव के है। चैथी वाईक सबार के बारे में जानकारी आना बाकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!