
रायपुर न्यूज़ धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित सेंट्रल जेल पहुँचकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस नेता विजय भाटिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों की अस्वस्थता पर चिंता जताते हुए बघेल ने जेल प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।
बघेल ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लखमा को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा,
“यह अमानवीय और निंदनीय है। सरकार राजनीतिक दुश्मनी के तहत व्यवहार कर रही है, लेकिन समय बदलते देर नहीं लगती।“
ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस दफ्तर की संपत्ति भी अटैच
गौरतलब है कि शराब घोटाले में लखमा की करीब 6 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में अटैच किया है। इसमें सुकमा स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) और लखमा परिवार की निजी संपत्तियाँ भी शामिल हैं।
- सुकमा कांग्रेस दफ्तर: ₹68 लाख
- लखमा परिवार की संपत्ति: ₹5.5 करोड़
क्या है आरोप?
कवासी लखमा पर शराब घोटाले में ₹72 करोड़ का कमीशन लेने का आरोप है। ईडी के अनुसार, उन्होंने मैनपावर सप्लाई और ठेका प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए यह रकम अर्जित की। मामले में उनके बेटे हरीश लखमा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
राजनीतिक तनाव बढ़ा
भूपेश बघेल की जेल यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। कांग्रेस इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” बता रही है, जबकि सत्ता पक्ष इसे “कानून सम्मत कार्रवाई” कह रहा है।



