छतीसगढ़रायपुर

सोलर रूफटॉप पर डबल सब्सिडी: अब राज्य सरकार भी देगी आर्थिक मदद, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेशवासियों को सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब घरों की छत पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाने पर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार से भी सब्सिडी मिलेगी।

सरकार के मुताबिक, 1 किलोवॉट क्षमता वाले संयंत्र पर कुल ₹45,000 की सब्सिडी दी जाएगी, जिसमें ₹30,000 केंद्र और ₹15,000 राज्य सरकार वहन करेगी। इससे न केवल बिजली खर्च में राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा।

बड़ी योजनाओं को भी मिलेगा समर्थन
2 किलोवॉट, 3 किलोवॉट और उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्रों के लिए भी सब्सिडी तय की गई है। हाउसिंग सोसायटी और रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन को भी इस योजना में शामिल किया गया है। योजना से जुड़े खर्च का अनुमान 2025-26 में ₹180 करोड़ और 2026-27 में ₹210 करोड़ लगाया गया है।


कैबिनेट के अन्य अहम निर्णय:

  • डोमरा जाति को अनुसूचित जाति के समतुल्य तथा डिहारी कोरवा, पबिया, बघेल क्षत्री व अन्य जनजातियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य सुविधाएं।
  • रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में ‘विश्वास’ संस्था के मर्जर को मंजूरी।
  • बेमेतरा के साजा तहसील में 100 एकड़ भूमि पर उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी।
  • ‘जशप्योर’ ब्रांड के तहत तैयार हर्बल व महुआ चाय जैसे उत्पादों को राज्य शासन या CSIDC को सौंपने की स्वीकृति।
  • राज्य में स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (SMET) के गठन को मंजूरी।

अनुकंपा नियुक्ति में राहत का बड़ा निर्णय

कैबिनेट ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए अब उन्हें किसी भी विभाग और जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने की सुविधा दी है। पहले यह नियुक्ति सिर्फ उसी विभाग में होती थी जहाँ दिवंगत कार्यरत था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!