छतीसगढ़रायपुर

सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री लखमा से की मुलाकात, कहा – “समय बदलते देर नहीं लगती”

रायपुर न्यूज़ धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित सेंट्रल जेल पहुँचकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस नेता विजय भाटिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों की अस्वस्थता पर चिंता जताते हुए बघेल ने जेल प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

बघेल ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लखमा को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा,

यह अमानवीय और निंदनीय है। सरकार राजनीतिक दुश्मनी के तहत व्यवहार कर रही है, लेकिन समय बदलते देर नहीं लगती।

ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस दफ्तर की संपत्ति भी अटैच

गौरतलब है कि शराब घोटाले में लखमा की करीब 6 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में अटैच किया है। इसमें सुकमा स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) और लखमा परिवार की निजी संपत्तियाँ भी शामिल हैं।

  • सुकमा कांग्रेस दफ्तर: ₹68 लाख
  • लखमा परिवार की संपत्ति: ₹5.5 करोड़

क्या है आरोप?

कवासी लखमा पर शराब घोटाले में ₹72 करोड़ का कमीशन लेने का आरोप है। ईडी के अनुसार, उन्होंने मैनपावर सप्लाई और ठेका प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए यह रकम अर्जित की। मामले में उनके बेटे हरीश लखमा से भी पूछताछ की जा चुकी है।


राजनीतिक तनाव बढ़ा

भूपेश बघेल की जेल यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। कांग्रेस इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” बता रही है, जबकि सत्ता पक्ष इसे “कानून सम्मत कार्रवाई” कह रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!