छतीसगढ़सक्ती

सक्ती जिले में भीषण सड़क हादसा: बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सक्ती न्यूज धमाका – सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मालखरौदा से जैजैपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मिशन पेट्रोल पंप के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सतगढ़ निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की भिड़ंत एक तेज़ रफ्तार हार्वेस्टर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही ग्राम सतगढ़ में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!