छतीसगढ़सुकमा

नक्सलियों की कायराना करतूत, उप सरपंच को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की बौखलाहट देखने को मिली है. नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली का है.

जानकारी के अनुसार, बिना वर्दी के पहुंचे माओवादियों ने उपसरपंच मूचाकी रामा को घर से उठाया और जंगल ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकाला. शव को वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

उपसरपंच की हत्या करना नक्सलियों की कायराना करतूत : उपमुख्यमंत्री

नक्सलियों द्वारा उप सरपंच की हत्या को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को नक्सलियों की कायराना करतूत करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की. शर्मा ने कहा कि नक्सली लगातार कायराना हरकतों की ओर बढ़ रहे हैं, जो आम जनता और नक्सलियों के बीच जारी द्वंद का हिस्सा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह द्वंद जल्द ही समाप्त होगा और स्थिति सामान्य होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!