छतीसगढ़रायपुर

रायपुर स्थित एम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड में काम के दबाव का किया जिक्र, जांच में जुटी पुलिस 

रायपुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. रवि कुमार ने हर्षित टावर स्थित निवास में खुदकुशी की है। मौत से पहले डॉक्टर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने काम के दबाव का जिक्र किया है। फ़िलहाल आमनाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बीते साल मेडिकल मेडिकल स्टूडेंट ने की थी आत्महत्या 

बीते वर्ष एम्स के मेडिकल स्टूडेंट ने इंटर्नशिप में फेल होने की वजह से जान दे थी। फेल होने के बाद वो डिप्रेशन में आ गया और महज 25 साल की उम्र में उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम रंजीत भोयार बताया जा रहा है ओर वो ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था। 

AIIMS के पीजी हॉस्टल में रहता था

बता दें, मृतक रंजीत एम्स के पीजी हॉस्पटल में रहा करता था। उसके आस-पास में रहने वाले छात्र ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसकी आवाज सुनाई नहीं दी, जिसके बाद पता चला उसने खुद की जिंदगी खत्म कर ली है। इस घटना के तुरंत बाद छात्र ने हॉस्टल के वार्डन को जानकारी दी है। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!