छतीसगढ़बीजापुर

बालक आश्रम में छात्र की मौत : सीने में दर्द और सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बालक आश्रम एड़ापल्ली में अध्यनरत छात्र की मौत हो गई। बालक को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बालक आश्रम एड़ापल्ली में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत करण दास कुरसम की मौत हो गई। वह नेशनल पार्क सेड्रा का रहने वाला है जो आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि, उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के लिए उसे भोपालपटनम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेकॉज डिमरापाल अस्पताल रिफर किया गया था। लेकिन वहां ले जाने से पहले ही करण दास की मौत हो गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!