छतीसगढ़कांकेर

प्रभाकर की पत्नी और रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे सहयोगी के साथ गिरफ्तार

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में लगातार कमजोर पड़ रहे नक्सल संगठन को एक और झटका लगा है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 40 लाख के ईनामी शीर्ष नक्सली नेता प्रभाकर की पत्नी रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है, जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था। प्रभाकर के पकड़े जाने के बाद से राजे कांगे की गिरफ्तारी की खबर आ रही थी। जिसकी अब कांकेर पुलिस ने पुष्टि कर दी है। राजे कांगे को अपने घर के शरण देने वाले नक्सल सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभाकर की गिरफ्तारी के बाद राजे कांगे के कोयलीबेडा क्षेत्र के होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा 

इस बीच पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि, राजे कांगे कौड़ोसाल्हेभाट में श्यामनाथ उसेंडी के घर में छुपी हुई है। जिस पर पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दबिश देकर राजे कांगे को गिरफ्तार किया है। साथ ही श्यामनाथ उसेंडी को भी गिरफ्तार किया गया है। राजे कांगे के पकड़े जाने से रावघाट एरिया कमेटी की कमर टूट सकती है। राजे कांगे बड़े कैडर की नक्सल नेता है साथ ही लंबे समय से नक्सल संगठन को मजबूत करने का काम कर रही थी। राजे कांगे कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रही है। 

पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि 

पुलिस ने बताया कि, राजे कांगे को गिरफ्तार किया गया है, उससे अभी पूछताछ जारी है. राजे कांगे से नक्सल संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को मिल सकती है. मिशन 2026 को लेकर राजे कांगे की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!