छतीसगढ़बीजापुर

IED ब्लास्ट में मारे गए चालक के शरीर का बाकी हिस्सा मिला, 3 दिन तक चला सर्चिंग अभियान, बाकी मिले शरीर के टुकड़ों का होगा फॉरेंसिक जांच

बीजापुर न्यूज धमाका – जिले के कुटरू मार्ग पर हुए ब्लास्ट में 8 जवान शहीद हो गए थे..जबकि एक वाहन चालक मारा गया..ब्लास्ट इतना तगड़ा था कि वाहन सवार जवान और चालक के शव के कई टुकड़े हो गए..इस बीच चालक के शव का कुछ हिस्सा नहीं मिल पाया था. जिसके लिए घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान चलाया गया. 3 दिन के बाद सुरक्षाबलों ने चालक के शरीर के बाकी हिस्सों को बरामद कर लिया. और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया..जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जबकि 7 जनवरी को चालक का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया था..

बता दे कि 3 जनवरी को नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। 6 जनवरी को गश्त सर्चिंग से वापसी के दौरान नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को IED ब्लास्ट कर दिया गया था जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा शहीद हो गये थे। IED विस्फोट की घटना में शहीद 8 जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर को दिनांक 7 जनवर को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में अंतिम सलामी देकर ससम्मान विदाई दी गई थी ।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!