छतीसगढ़सूरजपुर

बेरहम पति ने पत्नी पर रॉड से किया हमला, अस्पताल ले जाने आए बेटे को धमकाया, तड़प-तड़पकर हुई मौत…

सूरजपुर न्यूज धमाका – जिले के ग्राम पिऊरी में पति ने मामूली बात पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति ने खाना नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से विवाद करते हुए हमला कर दिया और उसकी मौत का इंतजार करते रहा. मदद के लिए आए परिजनों को भी धमका कर भगा दिया. जिससे सुबह पत्नी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार, आरोपी उदयराज अपनी पत्नी से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद करने लगा. इस बीच आक्रोशित होकर उदयराज ने अपनी पत्नी लीलावती को लोहे की रोड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. जब उसके बेटे और भतीजे ने अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें  डरा धमकाकर मना कर दिया. घायल महिला रातभर तड़पती रही और सुबह उसकी मौत हो गई.

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है. उसे धारा 103(1) बीएन एस के तहत हिरासत में लिया गया है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!