दिल्ली

सीएम भूपेश बघेल का बयान , अपराधी छोड़कर रखे हैं और आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – जिस प्रकार खट्टर जी का बयान आया वो सबको समाप्त कर देना चाहते विरोध का स्वर होना ही नही चहिये। यर निरकुंशता की निशानी है। ये तानाशाही रवैय्या। हिंदुस्तान में प्रजातंत्र है ये नही चलेगा।

दिल्ली न्यूज़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है। प्रियंका गांधी किसानों से मिलने जा रही हैं, बिना गिरफ्तारी वारंट के 28-30 घंटे से ऊपर रखे हैं।(CG) कैसा कानून है? अपराधी छोड़कर रखे हैं और आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा मुख्यमंत्री सोमवार को 11 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 5 अक्टूबर यानी की आज उनको लखनऊ जाना था। लेकिन यूपी सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सीएम के फ्लाइट की लैंडिग की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से सड़क मार्ग के द्वारा लखीमपुर जाने की बात सामने आई।

 बघेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं यूपी जा रहा था। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नही दी गई। क्या यूपी में लोगो के साथ खड़े होनेपर प्रतिबंध है क्या यूपी जाने के लिए अब वीज़ा लेने की जरूरत है। भाजपा जो भी विरोधी है उसे रौंद देना चाहती है। जो भी विरोध में सर उठे उसे कुचल देना चाहती है। जो सामने आए उसे गोली से भून देना ये इनकी रणनीति है जो लखिमपुर में घटना हुई उससे स्पष्ट है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!