छतीसगढ़कांकेर

25 लाख का इनामी माओवादी कैडर प्रभाकर राव गिरफ्तार, 40 सालों से था सक्रिय

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी कैडर प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को कांकेर जिले में गिरफ्तार किया है।

प्रभाकर नारायण राव पिछले 40 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था और उसने कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया था। उसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

बता दें कि प्रभाकर राव माओवादी संगठन का एक प्रमुख सदस्य था और उसने छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नक्सल गतिविधियों को अंजाम दिया। वह माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं का करीबी सहयोगी था और उत्तर सब जोनल ब्यूरो के लॉजिस्टिक्स सप्लाई और MOPOS टीम का प्रभारी था।

1984 में माओवादी संगठन में शामिल होकर प्रभाकर राव ने पार्टी सदस्य के रूप में कार्य शुरू किया और पिछले 40 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से नक्सल गतिविधियों को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!