छतीसगढ़बलरामपुर

कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर, कार चालक की मौत

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह के पास देर रात एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कार चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और पहले एक खड़ी बाइक से टकराया। इसके बाद, नियंत्रण खोने के कारण, उसकी कार सामने से आ रही पिकअप वाहन से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पिकअप चालक को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!