छतीसगढ़बिलासपुर

युवक का अपहरण कर परिवार वालों से आनलाइन मंगाए रुपये, तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका – मनेंद्रगढ़ जिले के झगराखांड थाना अंतर्गत छिपछिपी निवासी मनोज कुमार पनिका रोजी मजदूरी करते हैं। वे छह महीने से सिरगिट्टी में भार्गव डाक्टर के घर पर रहकर देखरेख करते हैं। सोमवार 11 नवंबर को वे सामान लेने के लिए अपने गृहग्राम गए थे। वहां से 13 नवंबर की रात ट्रेन से बिलासपुर आए।

गुरुवार 14 नवंबर की सुबह चार बजे वे ट्रेन से उतरकर पैदल ही सिरगिट्टी जा रहे थे। बंगलायार्ड के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने मनोज को रुकने के लिए कहा।

सुनसान जगह होने के कारण वे तेज चलने लगे। इस पर युवकों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर फदहाखार ले गए। सुनसान जगह पर युवकों ने मारपीट कर रुपये की मांग की। मना करने पर चाकू से मार देने की धमकी दी। युवकों ने मनोज को स्वजन से आनलाइन रुपये मंगाने के लिए कहा। ,

मनोज के कहने पर स्वजन ने युवकों के बताए खाते में तीन हजार 500 रुपये भेज दिए। रात करीब आठ बजे युवक मनोज को लेकर इंदु चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान मौका पाकर मनोज भाग निकला।

उसलापुर रेलवे स्टेशन में उन्होंने मोबाइल चार्ज किया। इसके बाद उन्होंने स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

स्वजन के आने के बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों निशांत नायडू और करण साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!