छतीसगढ़दुर्ग

PUBG गेम और लहूलुहान, युवक गंभीर रूप से घायल

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगती नहीं दिख रही है. एक बार फिर से खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 में दिनदहाड़े पब्जी (PUBG) गेम को लेकर 2 दोस्तों में विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

दोनों युवक कैंप-2 में मोबाइल पर पब्जी खेल रहे थे. गेम के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद पीड़ित युवक ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया. थोड़ी ही देर बाद आरोपी ने पीड़ित पर कटर से हमला कर दिया और उसके पीठ पर वार किया. मामले में घायल युवक के परिजनों छावनी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!