छतीसगढ़रायपुर

झारखंड चुनाव 2024: सीएम साय की पत्नी ने चुनावी सभाओं को किया संबोधित; बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार 

रायपुर न्यूज धमाका – झारखंड विस चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी ताकत बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार तेज कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने चुनावी मोर्चा संभालते हुए रविवार को सिमडेगा जिले का दौरा किया। इस दौरान कौशल्या साय ने कई जगहों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। साय ने जनता को भाजपा की नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दरअसल कौशल्या साय ने झारखंड यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सिमडेगा जिले के कूटमकछार, डुमरडीह, दर्री पारा, चाडरी मुंडा, मेसना और बनगांव जैसे महत्वपूर्ण गांवों में आयोजित चुनावी सभाओं में कौशल्या साय ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र के बारे में लोगों को अवगत कराया। 

भाजपा प्रत्यशी श्रद्धानंद के पक्ष में किया प्रचार 
कौशल्या साय ने विशेष रूप से भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि, उनकी जीत से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि, वे आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सके। कौशल्या साय ने मोदी सरकार के उठाए गए विभिन्न जनकल्याणकारी कदमों, जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, और किसानों के लिए समर्थन मूल्य का जिक्र किया। 

झारखंड के विकास के लिए भाजपा का साथ देना होगा- साय 
कौशल्या साय ने कहा कि, गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। किसानों के धान की समर्थन मूल्य 3100 रुपए क्विंटल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मजबूत कदम उठाने का वादा किया गया है। कौशल्या साय ने कहा कि,  झारखंड के विकास के लिए हमें भाजपा के साथ खड़ा होना होगा। 

घोषणापत्र में हर समस्या का समाधान- साय 
पीएम मोदी ने हमेशा झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी है। हमारे घोषणापत्र में आपके हर सवाल का समाधान है, और हम मिलकर राज्य को एक नई दिशा दे सकते हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कौशल्या साय ने चुनावी प्रचार के दौरान गांव-गांव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। उनका कहना था कि भाजपा का विजन केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य झारखंड की जनता का जीवन स्तर सुधारना है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!