छतीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को किया निलंबित

बिलासपुर न्यूज धमाका – जिले के मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर आत्मानंद स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे बिलासपुर कलेक्टर ने प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया हैं। यह कार्रवाई स्कूल परिसर में फैली गंदगी और शिक्षकों में स्वेच्छाचारिता के मद्देनजर किया गया हैं।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण कलेक्टर जब यहां के स्कूल पहुंचे तब स्कूल में साफ– सफाई नहीं मिली। इसके अलावा कुछ शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर तो थे पर वह स्कूल में उपस्थित नहीं थे। इस कलेक्टर ने गंभीर माना और महिला प्राचार्य एम मोइत्रा को इसके लिए जवाबदार माना। संकुल समन्वयक के द्वारा भी नियमित निरीक्षण कर कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय जयरामनगर में पांच को निलंबित करने के निर्देश दिए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!