छतीसगढ़धमतरी

दो सगी बहन समेत तीन की मौत, तालाब में गये थे कपड़ा धोने, एक को बचाने के लिए तीनों डूबे…

Dhamtari News: दो सगी बहन समेत तीन की मौत, तालाब में गये थे कपड़ा धोने, एक को बचाने के लिए तीनों डूबे...

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो सगी बहन समेत तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कपड़े धोने के लिए तालाब गई हुई थी। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। घटना बेलरगांव तहसील की है।

जानकारी के मुताबिक, तहसील मुख्यालय में रहने वाली यामिनी यादव बहन काजल यादव अपनी सहेली सेविका कोर्राम के साथ गांव छिपली तालाब कपड़ा धोने के लिए गई थी। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे देखकर बचाने के लिए दोनों लड़कियां भी तालाब में कूद गई।

इस दौरान तीनों लड़कियां गहरे पानी में डूब गई। इस घटना में तीनों की डूबकर मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सभी दौड़े-दौड़े भागे तालाब पहुंचे। लोगों ने पानी में डूबी तीनों लड़कियों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद एक ही परिवार में दो बहनों और गांव में तीन लड़कियों की मौत से मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!