छतीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : लोचन नगर में व्याख्याता के घर दिन दहाड़े लाखों की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

रायगढ़ न्यूज धमाका – शहर के थाना चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत लोचन नगर कालोनी में दिनदहाड़े लगभग 7 लाख की चोरी हुई है। घटना के जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ शहर के लोचननगर स्थित एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त की है, जब घर का दरवाजा खुला छोड़कर ऊपर छत पर गई हुई थी। जब तक महिला नीचे आई, उतने देर में चोर तिजोरी पर हाथ साफ कर लाखों के गहने को पार कर लिए। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लोचननगर कॉलोनी में रहने वाले सीताराम देवांगन के घर में उनकी बहु सुबह घर के कामकाज निपटाने के बाद छत पर कुछ काम कर रही थी । घटना को लेकर टी आई अहीरे ने बताया कि घर के सदस्य इधर उधर थे तभी छत से आई उनकी बहु ने देखा कि अलमारी की तिजोरी खुली हुई है और वहां रखा गहनों से भरा बैग गायब है। इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। पुलिस जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!