छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा में पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल,अस्पताल में इलाज जारी

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती में भर्ती  कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

दरअसल यह पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बचेड़ी गांव में सुबह करीब 7:30 बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस के मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में इलाज चल रहा है। 

पिकअप वाहन पलटा 

वहीं कुछ दिनों पहले धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के कोर्रा गांव  के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई थी। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!