छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर क्षेत्र के अकलतरी में रहने वाले परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करते थे। उनके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहते थे। वे यहां पर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे।

शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।

पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो वहां दीवार में माहुर से एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। सहकारी समिति का अध्यक्ष उन्हें काम दिलाने के नाम पर यहां ले आया। अब वह काम से हटाने जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!