छतीसगढ़कवर्धा

बिरनपुर में चाकूबाजी , एक युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव हाइवे पर रखकर किया चक्काजाम

The villagers blocked the road

 कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम बिरनपुर खुर्द में हुई दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक रोहित साहू के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, कल दिनांक 27 सितंबर को एक युवक अशोक साहू ने चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. जिसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

सरकारी नौकरी और मुआवजे की कर रहे हैं मांग 

लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। वे रोहित साहू के परिवार के लिए मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और आरोपी अशोक साहू को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर आज उन्होंने नेशनल हाइवे-30 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!