छतीसगढ़रायपुर

टीआई राकेश चौबे बर्खास्त : गर्ल्स हास्टल में हंगामा, आदिवासी महिला से मारपीट करने का था आरोप

TI Rakesh Choubey

रायपुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आदिवासी महिला से मारपीट के मामले में आईजी अमरेश मिश्रा ने निलंबित टीआई राकेश चौबे को बर्खास्त कर दिया है। टीआई ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर महिला से मारपीट की थी। उसने कहा था- धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में जिला कोर्ट ने टीआई को दोषी मानते हुए सजा भी सुनाई है। 

उल्लेखनीय है कि, 22 दिन पहले सितंबर महीने में आरोपी ने पुलिस लाइन के कार्यालय में बैठकर DSP  और TI के साथ बद्तमीजी की थी और अपशब्द कहे थे। वहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने जब उन्हें ऐसा करने से टोका चतो वह उस पर भी भड़क गया। उसने नौकरी से निकलवाने के अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 

प्राइवेट हॉस्टल चला रही महिला से मारपीट 

बताया जा रहा है कि, घटना 24 मार्च 2023 की है। देवेंद्र नगर में एक महिला प्राइवेट हॉस्टल चलाती थी। वह अंबिकापुर की रहने वाली है। उसने प्रॉपर्टी किराए पर लेकर गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया था। बाहर बोर्ड देखकर 24 मार्च 2023 को पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे भीतर गए। उस समय वे नशे में धुत थे। 

घटना का वीडियो आया सामने 

चौबे रिसेप्शन पर बैठी आदिवासी महिला स्टाफ को पीटने लगे। उन्होंने उससे कहा कि, धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ। इसके बाद जबरन अंदर जाकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। 

दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सुनाई सजा 

उस वक्त राकेश चौबे ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ थे। हॉस्टल में घुसकर वहां उन्होंने वर्दी का धौंस जमाया था। हॉस्टल की महिला ने राकेश चौबे पर ये आरोप भी लगाया था कि, इंस्पेक्टर ने दूसरे मामलों में भी फंसाने की धमकी दी थी। जब मामला सामने आया तो महिला ने न्याय की मांग की। इसके बाद आरोपी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी माना और सजा सुनाई थी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!