छतीसगढ़बिलासपुर

पड़ोसी ने दोस्त के कमरे में ले जाकर 16 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म,पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। ताजा मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है. जहां एक 16 साल की नाबालिग छात्रा रेप पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाने में आकर अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे उसके दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। आरोपी के उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा अपनी परीक्षा में असफल हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो मोबाइल में बनाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उसका साथ नहीं दिया, तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। इसके अलावा, आरोपी ने केस दर्ज कराने पर उसके परिवार को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!