छतीसगढ़लोरमी

लोरमी यात्री प्रतीक्षालय का हाल बेहाल : गंदगी और बदबू से यात्री परेशान, महिला प्रसाधन पर लटका है ताला

 लोरमी. न्यूज़ धमाका – नगर पंचायत लोरमी को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है, बावजूद इसके यात्री प्रतीक्षालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. मुंगेली जिले के लोरमी में इन दिनों यात्री प्रतीक्षालय का हाल बेहाल है. बस स्टैंड में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है.

बता दें लोरमी का यात्री प्रतीक्षालय में कई राज्यों के यात्रियों का आना-जाना रोज रहता है. यहां करोड़ों रुपए की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण लोरमी के तत्कालीन नगर पंचायत ने कुछ वर्षों पहले कराया था, जिसका बेहतर लाभ यात्रियों को अब नहीं मिला पा रहा है. बस स्टैंड में चारों तरफ गंदगी का आलम है. महिलाओं को सुलभ की सुविधा नहीं होने सहित अन्य यात्री गंदगी और बदबू से परेशान हैं.

महिला प्रसाधन के बाहर दरवाजे में ताला जड़ दिया गया है. वहीं परिसर में लाखो रुपए खर्च के बाद निर्मित वाटर एटीएम का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है. इसे लेकर कुछ यात्रियों ने बताया कि शाम होते ही यात्री प्रतीक्षालय के बने भवन में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. परिसर में पानी और डिस्पोजल सहित गंदगी का आलम है. यात्रियों के बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में स्वच्छ जगह नहीं है. खासकर महिलाओं के लिए प्रसाधन की सुविधा नहीं होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर यात्रियों ने सुधार की मांग प्रशासन से की है.

वहीं इसे लेकर लोरमी नगर पालिका के सीएमओ लालजी चंद्राकर ने बताया कि लगातार यात्री प्रतीक्षालय में सुविधा को लेकर साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा को लेकर दुरुस्त करने की बात कही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!