छतीसगढ़महासमुंद

ACB का एक्शन : सरायपाली में महिला उप पंजीयक 26 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई, रजिस्ट्री के नाम पर मांगे थे पैसे

Sub Registrar Office

महासमुंद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर अधिकारियों पर ACB का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जहां महासमुंद जिले के सरायपाली के उप पंजीयक कार्यालय में उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेक को 26 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उप पंजीयक 5 एकड़ जमीन रजिस्ट्री के ऐवज में वीरेंद्र पटेल से रिश्वत ले रही थीं। उन्हें पकड़कर राजधानी रायपुर ले जाया गया है। 

गौरेला में मनरेगा लोकपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार 

जीपीएम जिले में भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी की टीम ने छापा मारा है। मनरेगा लोकपाल वेदप्रकाश पांडेय पर कार्रवाई की गई है। एसीबी की टीम वेदप्रकाश पांडेय से पूछताछ कर रही है। गौरेला जनपद पंचायत में एसीबी की 10 सदस्यीय टीम मौजूद है। मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी की टीम ने लोकपाल वेदप्रकाश के घर पर छापा मारा है। एसीबी ने लोकपाल वेदप्रकाश को कार्यक्रम अधिकारी रोशन शराफ से जांच के मामले में 25 हजार रुपए नगद लेते हुए पकड़ लिया है। पिछले आधे घंटे से एसीबी की टीम बंद कमरे में प्रार्थी रोशन शराफ और मनरेगा लोकपाल वेदप्रकाश पांडेय से पूछताछ कर रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!