छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में कार चालक से मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस

police arrested

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुरानी बस्ती इलाके में कार चालक को लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला। कार चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन लूटी थी। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर बीते दिनों एक कारोबारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन लूटी थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकला। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी आदतन बदमाश है। तीन आरोपी हिना परवीन, अल्ताफ और शेख जावेद ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुरानी बस्ती इलाके में देर रात कारोबारी और उसके भांजे पर मिर्च पाउडर छिड़ककर लाठी डंडों से हमला किया गया। साथ ही बदमाशों ने चाकू से भी वार किया। मारपीट में कारोबारी संतोष नायक का हाथ फैक्चर हो गया है। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

यह पूरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर देर रात कारोबारी संतोष नायक और उनके भांजे के ऊपर बदमाशों ने मारपीट की। इसके अलावा कारोबारी के कार में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात थाने का घेराव किया। जानकारी के अनुसार आरोपी हमलावर अवैध नशे के कारोबार में जेल जा चुके है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!