छतीसगढ़धमतरी

तेंदुए ने तीन वर्षीय मासूम बालिका को मार डाला, घर के पास से खेल रही बच्ची को जबड़े में दबाकर भागा

धमतरी न्यूज़ धमाका – तेंदुए ने धमतरी जिले में 3 वर्षीय मासूम बालिका को मार डाला। वनांचल के गांव में घुसकर घर के बाहर गली में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के द्वारा बीच बचाव कर तेंदुए से बच्चे को छुड़ाया गया। पर तब तक बच्ची की मौत हो गई थी इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा, खुदूरपानी भैंसामुड़ा पंचायत का है। जहां 3 वर्षीय बच्ची नेहा पिता संतोष कुमार बीते शाम 6:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तब जंगल से आकर गांव में घुसे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को जबड़े में दबाकर तेंदुआ लेकर भागने लगा। गांव वालों ने देखा तो लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया। जिससे तेंदुआ की बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया। पर तेंदुए के जबड़े से छूटते तक बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नगरी सिहावा क्षेत्र में पिछले साल से तेंदुए का आतंक है। बीते 1 साल में ही तेंदुआ मवेशियों समेत चार बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग द्वारा लगाए गए अलग-अलग ट्रेप कैमरे में मवेशी का शिकार करते तेंदुआ देखा गया है। अब तक चार मासूम बच्चों को तेंदुआ मौत के घाट उतार चुका है। बीते 4 अगस्त को वन परिक्षेत्र बिरगुड़ी के ग्राम कोरमुड़ में भी तेंदुआ 4 वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया था। कई घंटे तलाश के बाद ग्रामीणों को पहाड़ी पर बच्चे की लाश मिली थी।

5 अगस्त की सुबह तेंदुआ मेचुका में मुचुकुंद पहाड़ी के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंसा था। पर फिर खुद ही जाल फाड़ कर बाहर निकल भाग गया। अब क्षेत्र में आतंक मचा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!