छतीसगढ़बिलासपुर

पिता ने देर रात मोबाइल देने से किया इनकार, तो नाराज बेटे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. 13 साल के बालक को पिता ने देर रात मोबाइल देने से मना कर दिया. इससे नाराज बालक ने रात को ही अपने घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली. रात करीब ढाई बजे उसकी दादी ने उसे फांसी पर लटकते देखा. घटना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर की है. सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले देवानंद जायसवाल निजी संस्थान में काम करते हैं. उनका 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल 7वीं कक्षा का छात्र था. सोम की तबीयत खराब थी, रात को पिता-पुत्र एक ही कमरे में सो रहे थे. रात को सोम ने अपने पिता से मोबाइल मांगा, तो उसकी तबीयत खराब होने के कारण पिता ने मोबाइल देने से मना किया और उसे जल्दी सो जाने कहा. इस दौरान देवानंद की नींद लग गई. वहीं मोबाइल न मिलने से नाराज बालक कमरे से निकल गया और बाथरूम जाकर फांसी लगा ली.

रात करीब ढाई बजे देवानंद की मां बाथरूम गई, तो उसने बाथरूम में सोम का शव फांसी पर लटकता देखा था. महिला ने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!