देश

पेट्रोल-डीजल में आज भी जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली न्यूज़ देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है. महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी से हुई है. वहीं, पेट्रोल के दाम भी आज बढ़ गए हैं. राजधानी दिल्ली में आज डीजल 39 पैसे महंगा हुआ है. वहीं पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इससे डीजल की कीमत 89.87 से बढ़कर 90.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, पेट्रोल आज 101.64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई है

पेट्रोल डीजल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.89 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.17 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹107.95 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.84 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹102.47 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.27 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 99.58 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.74 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.44 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.70 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹110.37 प्रति लीटर; डीजल – ₹99.09 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 98.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.69 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹104.64 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.40 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹98.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.90 रुपये प्रति लीटर

आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!