छतीसगढ़आरंग

गो तस्करी के आरोप में आंरग के पास 3 युवकों की मौत के मामले में नया मोड़ आरोपियों के महानदी में कूदने का वीडियो वायरल हो रहा है

Smugglers were seen jumping into the Mahanadi

आरंग न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के आरंग के पास 7 जून को गौ तस्करी के आरोपी 3 युवकों की मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। इन युवकों के नदी में कूदते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

बड़ा सियासी मुद्दा बना था

उल्लेखनीय है कि, इस मामले ने छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी रंग ले लिया था। तस्करी के आरोपियों की हत्या का आरोप गोरक्षकों पर लगाया जा रहा था। गोरक्षकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बड़े प्रदर्शन भी हुए। वहीं बजरंग दल और अनेक हिंदूवादी संगठनों ने भी गोरक्षकों की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। हालांकि, रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पहले ही इस मामले में गोरक्षकों को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि, गोतस्कर खुद ही नदी में कूद गए थे। इस वीडियो के सामने आने से उनकी बात सच साबित हुई है।

बताया जा रहा है कि, ट्रक को रोकने के बाद गोतस्कर महानदी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मृतकों का पीछा करते हुए बनाया गया है। जैसा कि, वीडियो में देखा जा सकता है गो तस्करी के शक में एक ट्रक का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक-परिचालक ट्रक से उतरे और महानदी में कूद गए। वीडियो में इन युवकों को कूदने से मना करती हुई आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि, तीनों की मौत माब लिंचिंग से हुई थी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!