छत्तीसगढ

20 दिसंबर को राज्यपाल उइके राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्यपाल अनुसुइया उइके देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुईं. 20 दिसंबर को उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात संभावित है. राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल दिल्ली में छत्तीसगढ़ आरक्षण संशोधन बिल को लेकर राष्ट्रपति से चर्चा कर सकती है.

राज्यपाल के दिल्ली दौरे को लेकर रविवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “राज्यपाल को जल्द आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करना चाहिए और अपने बात पर कायम रहना चाहिए. आरक्षण का लाभ विद्यार्थियों को और युवाओं को नौकरी में मिलना चाहिए. इसमें देरी करना ठीक नहीं है.

2 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा आरक्षण बिल पास हुआ. बिल में राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए लिए सरकार के चार मंत्री उसी रात राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को आरक्षण विधेयक बिल सौंपा. लेकिन इतने दिन होने के बाद भी राज्यपाल ने बिल पर साइन नहीं किया.

जिसके बाद आरक्षण विधेयक पर राजनीति शुरू हो गई. राज्यपाल ने सभी पक्ष जानने के बाद ही बिल पर हस्ताक्षर करने की बात कही. साथ ही शासन से 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!