छत्तीसगढ

मेकॉज के नए अध्यक्ष डॉ. टीकू सिन्हा को चुना गया

जगदलपुर न्यूज़ मेकाज के अधीक्षक को बदलने की तैयारी करीब एक साल पहले ही कर ली गई थी लेकिन कोविड महामारी के चलते अधीक्षक नहीं बदला जा रहा था। इधर अब नये अधीक्षक के आते ही उनके सामने कई चुनौतियां होंगी इनमें सबसे बड़ी चुनौती मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध करवाने की होगी। अभी सीजीएमएससी से दवाओं की सप्लाई बेहद कम हो रही है। ऐसे में मरीजों को दवा के लिए भटकना पड़ रहा है।मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक के पद से डॉक्टर केएल आजाद को हटा दिया गया है उनके बदले अब मेडिसिन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी और प्राध्यापक टीकू सिन्हा को अधीक्षक बनाया गया है। डॉ केएल आजाद अब अपने मूल पैथालाजी विभाग में वापसी करेंगे और आगे वहीं काम करेंगे।

अगला खबर – नक्सलगढ़ की सड़कों पर दौड़ेगी ‘बीजापुर एक्सप्रेस’ नक्सल प्रभावित 2 दर्जन गांवों से गुजरेंगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!