क्राइम

दुष्कर्म पीड़िता ने Youtube वीडियो देखकर की गर्भपात की कोशिश, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में भर्ती युवती ने खुद कहा कि दुष्कर्म का आरोपी उस पर यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने के लिए दबाब बना रहा था।

नागपुर छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका  । महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल की दुष्कर्म पीड़ित ने गर्भवती होने के बाद घर पर ही यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसकी हालत गंभीर हो गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। तब परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।यह पूरा मामला नागपुर के यशोधरा नगर इलाके का है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोएब खान नाम का युवक साल 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और शादी करने का झांसा दे रहा था। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शोएब खान ने ही उसे Youtube पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की सलाह दी। साथ ही उसने कई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीते कुछ समय से दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। साकीनाका दुष्कर्म और मर्डर मामले के बाद बीते हफ्ते मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में भी एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!