रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर की सड़कों पर BMW कार से घूम-घूमकर खिला रहे थे करोड़ो का सट्टा ,पुलिसकर्मियों ने 3 शातिरों को धर दबोचा

रायपुर न्यूज़ एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर IPL 2021 क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले कारोबारी और खाईवालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. ये सटोरिए महंगी BMW औऱ दो अन्य कारों में घूम-घूमकर IPL मैच में सट्टा खिला रहे थे. इस बात की भनक साइबर टीम को लगी और सटोरियों के पते पर टीम धमक पड़ी. सट्टा संचालित करते 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है  IPL क्रिकेट- 2021 के मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था.सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच के दौरान क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे थे. इसी बीच साइबर सेल और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. आरोपी महंगी BMW और स्विफ्ट चारपहिया वाहनों में घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे. क्रिकेट सट्टा खिलने वालों से नगदी रकम बरामद हुआ है  अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने किशन अग्रवाल के आई.डी. से लाइन लेकर सट्टे का संचालन किया जा था . किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने के लिए इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के माध्यम से स्वयं की ID बनाई थी. सटोरियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट की की कीमत लगभग 7 लाख रूपये और लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है सट्टा संचालित करने के लिए सटोरियों द्वारा बनाए गए आई.डी. में कुल 6 करोड़ 40 लाख रूपए जमा कराए गए रकम को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है. सटोरियों के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.  गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत से पूछताछ की जा रही है

अगला खबर – बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को 150 सीटों की मिली अनुमति , अहम प्रकिया हुई पूरी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!