छत्तीसगढ

गरियाबंद जिले में किसानों ने किया चक्का जाम 3 साल में नहीं मिला मुआवजा…

गरियाबंद न्यूज़ गरियाबन्द में देवभोग के किसानों चक्का जाम कर दिया है. देवभोग झाखरपारा मार्ग में तेलनदी पुल पर परिवार सहित धरने पर बैठ लंबित 63 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैदेवभोग झाखरपारा मार्ग पर तेलनदी में 10 साल पहले एक बड़ा पुल निर्माण किया गया था. पुल के दोनों छोर में बसे ग्राम कुम्हडाई कला व कूम्हडई खुर्द के 28 किसानों के कुछ जमीन अधिग्रहित किया गया था. 3 साल पहले मुवावजे की पहली किश्त दे दी गई. लेकिन करीब 64 लाख का भुगतान आज भी बकाया है. किसानों बकाया राशि की मांग को लेकर एसडीएम को भी ज्ञापन दिया था. लेकिन इस बार भी मायूषी हाथ लगी. किसानों ने 15 दिन पहले ही चक्का जाम की चेतावनी प्रशासन को दे दी थी. आज सुबह से 28 किसान परिवार के 100 से भी ज्यादा लोग पुल के दोनों छोर को बन्द कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.देवभोग साप्ताहिक बाजार आने वाले दर्जनों लोग इस जाम के चलते पुल पार ही खड़े रह गए है. किसानों ने कहा कि जब तक मुवावजे की राशि नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रहेगा प्रशासन की समझाइश  के बाद जाम हटाया गया और प्रदर्शन 3 घंटे के भीतर खत्म कर दिया गया है. मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल ने पहुंच कर किसानों को बताया कि आज एसडीएम राजस्व मंत्रालय पहुंच रहे हैं. लंबित मुआवजा को लेकर उचित मार्गदर्शन लेंगे. अक्टूबर माह के अंत तक मुआवजा देने के आश्वसन दिया गया है

अगला न्यूज़ – नाराज ग्रामीण शिक्षक नियुक्तु की मांग को लेकर शनिवार से 5 स्कूलों में ताला लगाकर इसका विरोध कर रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!