मनोरंजन

आज अभिनेता आशुतोष राणा का 54वां जन्मदिन मना रहे

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- अभिनेता आशुतोष राणा आज यानी 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1967 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ था। एक्टर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। आशुतोष राणा को उनके नेगेटिव किरदार के लिए जाना जाता हैं। आशुतोष अपने अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं।  ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़े कुछ खास बातें

आशुतोष एनएसडी के छात्र थे। एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। आशुतोष को पढ़ाई के बाद एनएसडी में नौकरी का ऑफर भी मिला लेकिन वो फिल्म जगत में आ गए। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने साल 1995 में शुरू हुए शो स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने साल 1996 में फिल्मों में कदम रखा। 

साल 1996 में उनकी फिल्म संशोधन रिलीज हुई जिसमें उन्होंने क्लर्क का रोल निभाया था। इसके बाद वो तमन्ना और कृष्ण अर्जुन फिल्म में दिखे लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन से। 

आशुतोष ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से 18 साल पहले शादी की थी। दोनों ने करीब ढाई साल तक एक दूसरे को डेट किया। रेणुका उस समय तलाकशुदा थी। आशुतोष ना केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने तेलेगु में करीब 14, मराठी में 2, कन्नड़ में 2 और तमिल में करीब 6 फिल्मों में काम किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!