बिलासपुरछत्तीसगढ

दिनदहाड़े आरोपी अधिवक्ता के ऑफिस से एक महिला का अपहरण करने की कोशिश की,वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में महिला के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े आरोपी अधिवक्ता के ऑफिस से एक महिला का अपहरण करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे युवक के चंगुल से छुड़ा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। मामला जिले के सरकंडा थाने क्षेत्र का है।

दरअसल यहां एक युवक दिनदहाड़े अधिवक्ता के ऑफिस से बाल पकड़कर घसीटते हुए युवती का अपहरण करने का प्रयास कर रहा था, जिसे आस-पास के लोगों ने आरोपी से छुड़ा लिया है। यहां यह आरोपी युवक कार में पहुंचा था और महिला को उसके बाल पकड़कर, अपने साथ ले जा रहा था। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर, वह जांच में जुट गई है।

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, आरोपी कार को सरकंडा के मुख्य मार्ग में खड़ा कर, गली के अंदर दफ्तर में गया। वहां अधिवक्ता के ऑफिस में घुस कर शादी-शुदा महिला के अपहरण का प्रयास करने लगा और बाल पकड़कर घसीटते हुए अपने साथ जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला की चीख सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले। इसके बाद महिला को युवक के चंगुल से छुड़ाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!