देश

डीजल के दामों में लगी आग , चार दिनों में तीसरी बार हुआ महंगा

पिछले चार दिनों में आज तीसरा दिन है, जब डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. आज डीजल में एक बार फिर 25 से 27 पैसों की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 89.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है

नई दिल्ली न्यूज़ देश में पिछले चार दिनों में सोमवार यानी 27 सितंबर, 2021  को तीसरा दिन है, जब डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल में एक बार फिर 25 से 27 पैसों की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके पहले रविवार को भी डीजल इतना ही महंगा हुआ था. वहीं, शुक्रवार को भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे. बता दें कि पेट्रोल के दाम अभी भी स्थिर चल रहे हैं. दिल्ली में डीजल की कीमत 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. मुंबई में डीजल की कीमत 96.68 से बढ़कर 96.94 पर पहुंच गई है. यहां पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

क्या हैं आज पेट्रोल डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.19 प्रति लीटर; डीजल – ₹88.82 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹107.26 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.41 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.62 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.42 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 98.96 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹93.93 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.70 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.80 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹113.86 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.19 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 98.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.73 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹107.68 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.40 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.40 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.06 रुपये प्रति लीटर

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐसे पता करें

देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी

अगला खबर – राजस्थान के CM अशोक गहलोत के भाई को ED का समन,फर्टिलाइजर स्कैम के सम्बन्ध में पूछताछ के लिए आज बुलाया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!