महासमुंदछत्तीसगढ

खुले स्थानों पर शराब पीते,20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में जिले में सभी थाना क्षेत्रों में खुले स्थानों पर बैठकर शराब खोरी करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र के ऐसे स्थान जहां पर अड्डेबाजी कर शराब पीने वालों का जमावड़ा हुआ करता है,

या लोग झुंड बनाकर खुले स्थानों पर शराब पीते हैं जिससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है या फिर जिस से बार-बार लाए झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है ऐसे सभी स्थानों पर पुलिस द्वारा कल सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाकर खुले स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही के तहत कुल 20 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार शांति भंग करने वालों अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में आज खुले स्थान पर शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया.

उक्त अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाता रहेगा। उक्त अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के नेतृत्व में जिले के थानों में चलाया गया जिसमें थाना एवं चौकी प्रभारी समेत समस्त जिला बल सम्मिलित हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!