जांजगीरछत्तीसगढ

रेलवे लाइन क्रॉस करते,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में नैला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बुधवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त चंद्रमणि प्रधान (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नगरपालिका वार्ड क्रमांक-2 भाटापारा नैला का रहने वाला था।

घटना नैला थाना क्षेत्र की है। जीआरपी के जांच अधिकारी भास्कर पाणिग्रही ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। युवक चंद्रमणि विजयादशमी के दिन नैला में रावण दहन और दशहरे का मेला देखने के लिए आया हुआ था। वापसी में वो वॉर्ड क्रमांक- 2 भाटापारा रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, तभी चांपा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया,

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि नैला स्टेशन मास्टर ने किसी व्यक्ति के ट्रेन से कट जाने की सूचना उन्हें दी। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटनास्थल पर चांपा जीआरपी के आला अधिकारी भी पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!