पश्चिम बंगाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा बीजेपी पर निशाना

पश्चिम बंगाल न्यूज़ पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, ‘मैंने सुना है कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता की चुनाव के महीनों बाद मृत्यु हो गई थी. ऐसी मौतें हमेशा दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं. वे शव लेकर मेरे घर के पास आए. असम में NRC को लेकर कई लोगों की मौत हो गई थी. क्या आपको कोई शर्म नहीं है? बीजेपी के शासन में कोई कानून नहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट इलाके में बीजेपी नेता के पार्थिव शरीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा है कि असम में NRC को लेकर कई लोगों की मौत हो गई थी. बीजेपी के शासन में कोई कानून नहीं है. साथ ही सीएम ममता ने कहा है कि बीजेपी को छूकर हमें शर्मिंदगी महसूस होती है.वहीं पेगासस और सीपीएम को लेकर भी ममता बनर्जी ने सवाल उठाए. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘सीपीएम ने इतना अन्याय किया है, क्या उन पर एक भी सीबीआई जांच और ईडी का केस हुआ है? इतनी बहादुरी से लड़ने वाली हमारी पार्टी को बख्शा नहीं जा रहा है. हमारे फोन पेगासस के जरिए ट्रैक किए जा रहे हैं

ख़बरें और भी है ……….नहीं रहे मूर्धन्य साहित्यकार हरिहर वैष्णव, साहित्य जगत में शोक की लहर, चाहने वालों की आंखों में छलछला आये आंसू

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!