कोंडागांवछत्तीसगढ

नहीं रहे मूर्धन्य साहित्यकार हरिहर वैष्णव, साहित्य जगत में शोक की लहर, चाहने वालों की आंखों में छलछला आये आंसू

कोण्डागांव न्यूज़ जिले के निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार हरिहर वैष्णव के निधन की खबर से साहित्य जगत स्तब्ध है। उनके असामायिक निधन से क्षेत्र में षोक की लहर है। छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ कोंडागांव के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद तथा लाला जगदलपुरी साहित्य शोध संस्थान के सक़िय सदस्य हरिहर वैष्णव का आज ब्रम्हलीन होने पर पेंशनर संध एवं साहित्यिक समाज ने शोक व्यक्त किया है। वे बस्तर की लोक कथाओं व लक्ष्मी जगार बस्तर का लोक महाकाव्य व बस्तर के तीज त्यौहार के लिये बडी पहचान रखते थे। उन्होने अपना पूरा जीवन बस्तर के लोक साहित्य के लिये समर्पित किया। हल्की फुल्की कद काठी के हरिहर वैष्णव की गिनती वर्तमान समय के दिग्गज साहित्यकारो में की जाती है। बस्तर को जानने के लिये लोग उनकी लिखी किताबों को आज भी पढते है। उन्होने दर्जनों किताबे लिखी है।

ख़बरें और भी है ………..चलती बस में गोली चलने से CRPF जवान की मौत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!