छत्तीसगढ

रायगढ़ जिले में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज

शिक्षक गेंदराम पटेल पर लड़कियों के शरीर को गलत तरीके से छूने और अश्लील व्यवहार करने का आरोप है

रायगढ़ न्यूज़ जिला के बरमकेला ब्लॉक के प्राथमिक शाला अमोदा में छात्राओं के साथ एक शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है, अश्लील हरकत करने वाला टीचर लड़कियों को गलत तरीके से छूता है। विरोध करने पर भी नहीं मानता है। छात्राओं ने इसकी शिकायत संकुल समन्वयक के जरिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी और जिला कलेक्टर से की है। ज्ञात हो कि जिले के अमोदा प्राथमिक शाला का छात्राओं एवं पालकों ने अध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग की है। स्कूली छात्राओं का कहना है कि लगातार कई दिनों से शिक्षक गलत व्यवहार कर रहा है। इसकी जानकारी घरों में पालकों को दी, तब गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और संबंधित विभाग से शिकायत कर दोषी के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

ख़बरें और भी है ………..नारायणपुर क्सलियों ने की सड़क बनवा रहे मुंशी की हत्या

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!