बीजापुर न्यूज़ बीजापुर में चलती बस में गोली चलने से एक CRPF जवान की मौत हो गई। गोली जवान की ही राइफल से चली। बताया जा रहा है कि अचानक ट्रिगर दबने के कारण हादसा हुआ है। इस घटना में एक अन्य जवान के भी घायल होने की सूचना है। जवान के शव को आवापल्ली अस्पताल में लाया गया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में अन्य यात्री भी सवार थे। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसूर से करीब 10 किमी दूर गलगम में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। CRPF 229वीं बटालियन के एक दर्जन से ज्यादा जवान शुक्रवार सुबह कैंप से उसूर पहुंचे और वहां से कुशवाहा ट्रैवेल्स की बस में सवार होकर किसी काम से बीजापुर जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी बीच बस में सवार जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा उसूर से करीब 12 किमी दूर आवापल्ली में बीच बस्ती में हुआ है। हादसे में एक अन्य जवान राजेन्द्र के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर CRPF व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।



