मनोरंजनदिल्ली

केबीसी में 1 करोड़ रूपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाई डॉक्टर अनु,आइये जाने पूरी जानकारी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के लेटेस्ट एपिसोड में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनु वर्गीस होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी थीं। वो सवालों के सही जवाब देते-देते एक करोड़ के सवाल पर पहंचीं। ऐसा करने वाली वो इस सीजन की पहली महिला बनीं। हालांकि, वो सही जवाब नहीं दे पाईं और उन्हें 75 लाख रुयये से ही संतोष करना पड़ा। आखिर वो कौन-सा सवाल था, जिसका डॉक्टर अनु जवाब नहीं दे पाईं, क्या आप जानते हैं

1 करोड़ रुपये के इस सवाल के बारे में। डॉक्टर अनु वर्सीज ने सबसे पहले 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और D ऑप्शन को चूज करते हुए 3 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए। सवाल था- दामोदर मौजो ने किस भाषा में लिखने के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता? A. मलयालम, B. अंग्रेजी, C. असमिया, D. कोंकणी। जवाब था- कोंकणी। इसके बाद उन्होंने एक और सवाल के लिए ऑडियंस पोल का यूज किया।

सही जवाब देकर वो 6 लाख 40 हजार रुपये जीत गईं। इस प्राइज मनी के लिए सवाल था-

सऊदी अरब में ‘सऊदी’ शब्द इनमें से किस से आया है?

A. शासक परिवार का नाम, B. मक्का का पुराना नाम, C. राष्ट्रीय पशु, D. सबसे बड़ा तेल का कुआं। जवाब था- ऑप्शन A। अनु ने इस्तेमाल कर ली सारी लाइफलाइन इस दौरान अमिताभ बच्चन और अनु के बीच हंसी-मजाक का दौर भी खूब चला। फिर बिग बी ने अगला सवाल पूछा, जिसके लिए अनु ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन यूज की।

उन्होंने अपने फ्रेंड को वीडियो कॉल किया। दोस्त ने जवाब तो बताया, लेकिन ये भी कहा कि वो श्योर नहीं है। अनु ने दोस्त के जवाब को चूज किया और वो 12 लाख 50 हजार रुपये जीत गईं। फिर बिग बी ने 25 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा। काफी सोचने के बाद अनु ने जिस जवाब को चुना, वो सही निकला और वो ये प्राइज मनी भी जीत गईं। ऐसे ही अनु ने 50 लाख रुपये के सवाल का भी सही जवाब दिया।

प्राइज मनी से 40 लाख रुपये का लोन चुकाएंगी अनु फिर बारी आई 75 लाख रुपये के सवाल की। इस दौरान अनु ने बताया कि उन्होंने घर के लिए 40 लाख रुपये का लोन लिया था, इस प्राइज मनी से वो लोन चुकता करेंगी। अनु ने ये भी बताया कि वो पति के साथ मुंबई में सेटल थीं और खुश थीं, लेकिन वो अपने पैरेंट्स के पास भी रहना चाहती थीं।

इसलिए पति के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गईं। 75 लाख रुपये जीतने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनीं अनु इस बातचीत के बाद अमिताभ बच्चन ने अनु से 75 लाख रुपये का सवाल पूछा। सवाल था- इनमें से किस केमिकल एलिमेंट का नाम एक देवी के नाम पर रखा गया है?

ऑप्शन थे- A. रूथेनियम, B. रेनियम, C. वैनेडियम, D. निकेल। काफी सोच-विचार करने के बाद अनु ने ऑप्शन C को चुना और ये अमाउंट भी जीत गईं। 75 लाख रुपये जीतने वाली वो दूसरी महिला बनीं। उनसे पहले ने ये प्राइज मनी जीती थी। बिग बी ने बिना किसी लाइफलाइन के यहां तक पहुंचने पर अनु की तारीफ भी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!