रायपुरछत्तीसगढमहासमुंद

02 आरोपी को गांजा के साथ व नशीली दवा बेचते युवक और नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शराब की बढती तस्करी

रायपुर,महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के दो युवकों को शराब तस्करी करते बुलेट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे वाहन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर एसडीओपी, विकास पाटले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा के आदेशानुसार नेशनल हाईवे है.

53 रोड रेहटीखोल पहुंचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था. चेंकिग के दौरान उडीसा की ओर से एक काला कलर का बुलेट मोटर सायकल आते दिखाई दिया जिसे जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. दोनों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत 1,000,00 रूपये है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते आरोपी के विरूद्व कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आबिद खान पिता सरदार खान जाति मुसलमान उम्र 23 साल साकिन बैजनाथ पारा रायपुर सरफराज खान पिता स्व अयास खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल साकिन राजातालाब रायपुर ।

नशीली दवा बेच रहा नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर में नशीली दवा बेचने वाला गिरोह दैनिक मजदूरी पर नाबालिगों से काम करा रहा है। सोमवार को पुलिस ने रोजी में नशीली दवा बेचते हुए युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन एंपुल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, दोनों को नशे का सामान उपलब्ध कराने वाली महिला की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि दो लोग मिनीबस्ती स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के पास नशीली दवा बेच रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर राज सारथी (21) निवासी शिक्षक कालोनी मंगला व एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। तलाशी लेने पर दोनों के पास 50 नशीले इंजेक्शन का एंपुल मिला। जवान नशीली दवा को जब्त कर नाबालिग और युवक को थाने लेकर आ गए। थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वे रोजी में काम करते हैं।

मिनी बस्ती में रहने वाली मोंगरा गेंदले उन्हें नशे का सामान उपलब्ध कराती है। 50 एंपुल बेचने पर महिला दोनों को छह सौ स्र्पये देती थी। इसे वे आपस में बांट लेते हैं। युवक और नाबालिग का बयान दर्ज कर पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से बचने नाबालिगों का कर रहे इस्तेमाल आइजी रतनलाल डांगी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की कड़ाई के बीच नशे के सौदागरों ने महिलाओं और नाबालिग को रोजी में नशे के सामान बेचने के लिए तैयार कर लिया है। नाबालिग के पकड़े जाने पर न्यायालय से जमानत मिल जाती है। इसका फायदा नशे के कारोबारी उठा रहे हैं।

प्लास्टिक जरकीन से महुआ शराब जब्त

बागबाहरा पुलिस ने प्लास्टिक जरकीन से महुआ शराब जब्त किया है, साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी कपिल चंद्रा के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लमकेनी बांध के पास ग्राम लमकेनी में आरोपी जगन्नाथ बरिहा महुआ शराब बेच रहा है।

जिस पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और आरोपी को 8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आगे की कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी का नाम जगन्नाथ बरिहा पिता मुखनु बरिहा उम्र 55 वर्ष साकिन लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!