सरगुजाछत्तीसगढ

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा,मौके पर ही ड्राइवर की मौत

सरगुजा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार रात NH-130 पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं क्लीनर केबिन में बुरी तरह से फंस गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला जा सका। लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय के पास संकेतक नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया।

हादसे में घायल हुए क्लीनर की हालत बेहद गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर BR06gc 9663 बलौदाबाजार से सीमेंट लोड कर उत्तर प्रदेश के बनारस जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर निकेश पटेल और क्लीनर अविनाश शर्मा सवार थे।

जैसे ही ट्रक सरगुजा में NH-130 पर कुंवरपुर जलाशय के मोड़ के पास पहुंचा, वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, क्योंकि यहां सड़क निर्माण का काम लंबे समय से हो रहा है। जिसके कारण सड़क बेहद खराब है। इसके बावजूद यहां कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। ट्रक तेज रफ्तार में था और वो खराब सड़क पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!