रायगढ़छत्तीसगढ

सारंगढ़ विधायक ने पैरों के पास भगवान के प्रिंट वाली साड़ी पहनी, भाजपा ने किया इसका विरोध

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वजह है इनकी साड़ी। जन्माष्टमी की मौके पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एक ऐसी साड़ी पहनकर कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं, जिसकी वजह से अब फजीहत झेल रही हैं। भगवान के भक्ति के माहौल में खुद को जुदा दिखाने के चक्कर में विधायक महोदया ने कृष्ण प्रिंट की साड़ी पहनी। इस साड़ी में भगवान का चित्र पैरों के पास प्रिंट था।

इसी साड़ी को पहनकर वो कई सरकारी और निजी कार्यक्रमों शरीख होती रहीं। अब सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी की तस्वीरें वायरल हैं। भाजपा के नेता और कई आम लोग इन तस्वीरों को साझा कर विधायक से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। रायपुर में भाजपा की पार्षद विश्वदिनी पांडे ने कहा- लगता है कांग्रेसियों ने हमारे देवी-देवताओं के अपमान करने की कसम ही खाली है।

मंत्री भी थे साथ
शुक्रवार को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़ में कृष्णकुंज योजना के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विधायक उत्तरी के साथ मंत्री उमेश पटेल भी थे। सारंगढ़ के साथ रायगढ़ के बांझीनपाली, नगर पंचायत पुसौर के बोरोडीपा, नगर पंचायत पुसौर, सरिया और घरघोड़ा में पौधरोपण किया गया।

दिनभर पैरों पर कृष्ण भगवान की तस्वीर छपी साड़ी पहनकर विधायक उत्तरी घूमती रहीं। देर रात वो इसी साड़ी में ग्रामीण इलाकों के कार्यक्रम में शामिल होने गईं, गांव के लोगों के साथ कृष्ण की पूजा भी की।

मैडम अभी बात नहीं करेंगी
विधायक की साड़ी पर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया लेने के लिए मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी गनपत जांगड़े को फोन किया। उनके पति गनपत जांगड़े ने बात की। विधायक से बात करवाने के आग्रह पर गनपत ने कह दिया कि मैडम इस वक्त कार्यक्रम में व्यस्त हैं। अभी बात नहीं हो सकती, मैं कुछ देर बाद संपर्क करूंगा(इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया)।

उत्तरी गनपत जांगड़े ने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केराबाई मनहर को लगभग 50000 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। 2018 में ही पहली बार उत्तरी जांगड़े विधायक बनी हैं। इससे पहले साल 2015 में सरपंच बनकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उत्तरी जांगड़े अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!